हिंदी
निचलौल (महराजगंज): बाबा श्याम प्रभु की मनमोहक यात्रा ने बुधवार सुबह लोगों के मन को मोह लिया। इस मौके हर कोई श्याम रंग में डूबा नजर आया और चारों तरफ भक्तिमय माहौल की अद्भुत छटा देखने को मिली।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बाबा श्याम प्रभु जी की पैदल निशान शोभा यात्रा नगर पंचायत निचलौल मारवाड़ी मुहल्ला श्री बालाजी मंदिर से श्याम मंदिर सिसवा बाजार तक के लिये निकली।

श्यामप्रेमियों द्वारा सुंदर झांकी सजाई गई।

शोभा यात्रा में मुख्य रुप से सौरभ अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, शिवम केडिया, मनीष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, आलोक सरावगी, अनूप सरावगी, गिरिजेश अग्रवाल, सुनील मद्देशिया, दिलीप मद्धेशिया, चन्दन गुप्त, कमलेश अग्रवाल, सुरेश केडिया, विवेक अग्रवाल, गंगा अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Published : 20 March 2024, 1:51 PM IST
Topics : Baba Shyam Prabhu Devotional Atmosphere nichlaul निचलौल बाबा श्याम महराजगंज यात्रा श्री बालाजी मंदिर सिसवा बाजार