Site icon Hindi Dynamite News

आजमगढ़ पालिका चुनाव: कांटे की टक्कर में सपा को सुनिश्चित जीत की तलाश

नगर पालिका चुनावों में जीत के लिये अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में अब तक कई बड़े नेता आजमगढ़ का दौरा कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी पूरे दम-खम के साथ मैदान में है, लेकिन इन सब के बावजूद सपा यहां हर कीमत पर जीतना चाहती है, जिसके कई कारण और मायने हैं..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
आजमगढ़ पालिका चुनाव: कांटे की टक्कर में सपा को सुनिश्चित जीत की तलाश

आजमगढ़: नगर पालिका चुनावों के लिये यहां से खड़े प्रत्याशियों में इस बार कांटे की टक्कर होती हुई दिखाई दे रही है। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता और स्टार प्रचारक भी यहां का दौरा कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील कर रहे है। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी पूरी ताकत और दम-खम के साथ मैदान में है। समाजवादी पार्टी यहां से अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है, सपा के लिये यहां की जीत के कई मायने औऱ कारण है। लेकिन इन सब के बावजूद भी जनता का रूख अभी भी साफ नहीं है। 

 

 चुनावी रेली में सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव

सीएम योगी और मायावती समेत कई नेताओं का दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में आजमगढ़ का दौरा कर चुके हैं। फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं में कोई उत्साह नहीं दिखाई दे रहा है। बसपा से मायावती के अलावा पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिये आजमगढ़ का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मौन चुनाव लड़ रहे हैं और अंदर ही अंदर राजनीतिक रणनीति बनाने में जुटे है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव को प्रभावित करने का पूरा प्रयास कर रहे है। 

सपा ने झोंकी है पूरी ताकत

समाजवादी पार्टी यहां अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है, जो उसके लिये जरूरी भी है। सपा के लिये यहां की जीत के कई मायने औऱ कारण है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद है। इसके अलावा आजमगढ़ सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव का गृह जनपद भी है, इसलिये उन्होंने भी अपनी पूरी ताकत यहां झोंकी हुई है। सदर सीट से भी समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव विधायक हैं। उन्होंने भी अपनी पूरी ताकत यहां लगा दी है। अपने प्रत्याशी की जीत के लिये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी भी जिले का दौरा कर चुके है। 

मतदाता अभी भी खामोश

अपने-अपने प्रत्याशियों के फक्ष में यहां अब तक कई बड़े नेताओं की भारी भरकम फोज आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मतदाता अभी भी खामोश है। 
 

Exit mobile version