हिंदी
आजमगढ़: शिबली नेशनल पीजी कॉलेज में प्रबंधकीय चुनाव के लिए मतदान जारी है। यह मतदान शाम के 5 बजे तक चलेगी और आज ही इसके परिणाम घोषित होगे। इस दौरान वहां सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध किये गये हैं। इस चुनाव में कुल 572 मतदाता कॉलेज की प्रबंध समिति के लिये चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यह भी पढ़े: शिब्ली नेशनल पीजी कालेज के नये छात्र संघ अध्यक्ष बने कमर कमाल
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शिबली इंटर व शिबली डिग्री कालेज के प्रबंध समिति का चुनाव किया जाना है, जिसके लिये आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस प्रबंध समिति के चुनाव में दो गुटआमने-सामने हैं। एक गुट की कमान बसपा विधायक गुड्डू जमाली तो वहीं दूसरे गुट की कमान रिजवान अहमद फारूकी संभाल रहे हैं।
Published : 13 December 2017, 1:12 PM IST
No related posts found.