हिंदी
पहाड़पुर में स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्याम प्रभु का भव्य संगीत संध्या का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति आजमगढ़ के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कोलकाता के गायक कलाकार जय शंकर चौधरी ने अपने भजन से भक्तों का मन मोह लिया।
आजमगढ़: पहाड़पुर में स्थित श्री कृष्ण गौशाला में श्याम प्रभु का भव्य संगीत संध्या का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति आजमगढ़ के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में कोलकाता के गायक कलाकार जय शंकर चौधरी ने अपने भजन से भक्तों का मन मोह लिया। भजन संध्या की शुरुआत श्री गणेश जी के भजन के द्वारा की गई थी। इसमें श्याम के भक्तों ने खूब आंनद उठाया।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंडस के अध्यक्ष अभिषेक खंडेलिया उर्फ चिंटू ने बताया कि रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला से बिनानी वाटिका तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद यहां से श्याम भक्तों की टोली खाटू श्याम जी फागुन मेला में जाएगी जिसमें आजमगढ़ के सभी श्याम भक्त शामिल होंगे। इस अवसर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Published : 17 February 2018, 3:04 PM IST
No related posts found.