अयोध्या: संत कंवरराम की जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा

अयोध्या में असीम अलौकिक शक्तियों के मालिक शहीद संत कंवरराम की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 14 April 2024, 4:16 PM IST
google-preferred

अयोध्या: संत कंवरराम की जयंती पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। असीम अलौकिक शक्तियों के मालिक शहीद संत कंवरराम सेवा की मिसाल थे। मानव सेवा को वे अपना धर्म मानते थे। यह उदगार रामनगर कालोनी स्थित संत सतरामदास दरबार के साईं नितिन राम ने व्यक्त किए।

दरबार के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि हर वर्ष शहीद संत की 13 अप्रैल को जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर रामनगर कालोनी मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर संत कंवर का चित्र दर्शन के लिए रखा गया था। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगो ने स्वागत किया। यात्रा में सिंधी ढोल शहनाई पर महिलाओं व पुरुषों ने डांडिया नृत्य किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवावददाता के अनुसार दरबार में राजस्थान के शहर अजमेर से आएं लवि भगत ने संत कंवरराम के भजनों को प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। यात्रा में  सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी, मुखी, अशोक मदान, भीमनदास माखेजा, नन्द लाल लखमानी, धर्मपाल रावलानी, कन्हैया लाल सागर, देवी दास, ईश्वर दास, वेद प्रकाश राजपाल, ओमप्रकाश केवलरामानी, अर्जुन चावला, जयराम दास, सौरभ लखमानी, मुकेश रामानी, योगेश बजाज, राम शेवानी, एकांत मेघानी, हरीश सावलानी, राजकुमार रामानी, दिलीप बजाज, ओम मोटवानी आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी मौजूद रहे

Published : 
  • 14 April 2024, 4:16 PM IST