हिंदी
अयोध्या: जिला कारागार से जमानत पर रिहा होने के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारजिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें आमजन की आवाज उठाने पर उनके ऊपर सत्ता पक्ष के दबाव में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया जिस पर उन्होंने आत्म समर्पण कर माननीय न्यायालय से जमानत ली।
अखिलेश यादव ने कहा वह लगभग दो सप्ताह तक मंडल कारागार में रहे। इस दौरान मंडल कारागार में बंदियों की जो दुर्दशा देखी उससे मन विचलित हुआ और जेल अधीक्षक के व्यवहार के बारे में जो सुना और देखा वह कल्पना से परे था।
उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को ऐसा खराब भोजन दिया जा रहा जो जानवरों के खाने लायक भी नहीं रहता। कारागार में बंदियों का धन उगाही के लिए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
अखिलेश यादव ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एचआईवी पॉजिटिव बंदियों को भी सामान्य बंदियों के साथ रखा जाता है। यहां तक की बीमार बंदियों को बिना धन उगाही के अस्पताल नहीं भेजा जाता। मुलाकात पर्ची में भी वसूली की जाती है।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी अयोध्या तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को पत्र भेज कर मंडल कारागार के अधीक्षक व उनके अधीनस्थों के करतूत की उच्च स्तरीय जांच करा कर दंडित किए जाने की मांग की।
Published : 27 July 2024, 8:07 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Ayodhya DynamiteNews jail administration अखिलेश यादव अयोध्या उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्ष जेल प्रशासन