हिंदी
अयोध्या: लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खाते सीज़ करने के विरोध में यह प्रर्दशन किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी कार्यकर्ता जैसे ही आगे बढ़े, उसी दौरान पहले से तैयार भारी पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। विरोध प्रर्दशन रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं खड़े होकर भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंताजनक गति से आगे बढ़ रही है।

आम चुनाव की पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का प्रयास किया था। वहीं एक बार फिर आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला है।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि स्पष्ट रूप से अवैध और अलोकतांत्रिक कार्रवाई में, आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित, शैतानी अभियान शुरू किया है।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा लोकसभा चुनाव में अपनी सुनियोजित हार देखकर सत्तारूण भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है तथा वह विपक्षी पार्टियों तथा नेताओं के विरुद्ध अलोकतांत्रिक कार्यवाही और दमन कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने पार्टी के साथ खड़ा है तथा वह सरकार की इस एक लोकतांत्रिक कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
Published : 30 March 2024, 6:09 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Ayodhya Committee Congress Lok Sabha elections अखिलेश यादव अयोध्या कांग्रेस लोकसभा चुनाव विरोध प्रदर्शन