औरैया: नमाज के समय बड़ा हादसा, मस्जिद का जर्जर छज्जा गिरने से एक दर्जन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर कस्बा स्थित जामा मस्जिद में सोमवार को बकरीद के मौके पर जर्जर छज्जे के गिरने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 June 2024, 3:39 PM IST
google-preferred

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर कस्बा स्थित जामा मस्जिद में सोमवार सुबह बकरीद के मौके पर एक बड़ा हादसा टल गया। नमाज के समय मस्जिद का जर्जर छज्जा के गिरने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में जुटी हुई है।

औरैया के पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने ने बताया कि आज सुबह नमाज से पूर्व कुछ लोग खड़े थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर और लोग भी बचाव के लिए दौड़ पड़े।

उन्होने बताया कि इस हादसे में छज्जे पर व उसके नीचे खड़े लगभग 12 लोग घायल हो गए। लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सात लोगों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह बकरीद की नमाज होनी थी। इस पर तमाम मुस्लिम भाई मस्जिद पर एकत्रित थे। कुछ लोग छज्जा पर चढ़ गए। छज्जा जर्जर हालत में था। जिससे वह भरभरा कर गिर गया। 

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे के बाहर बताए गए हैं।

Published :  17 June 2024, 3:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement