
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (सभा) के लिए पूर्व वन मंत्री एवं भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह को तीन साल के लिए सदस्य नामित किया है।
इनका कार्यकाल 30 मई 2026 तक के लिए होगा।
इस मनोनयन के बाद गोरखपुर और महराजगंज जिले में पूर्व मंत्री के समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासी भाजपा विधायक को बधाई दे रहे हैं।
विश्वविद्यालय के कामकाज में कार्य परिषद के सदस्यों का बेहद अहम रोल होता है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इस मनोनयन के बाद डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का आभार जताया है।
फतेह बहादुर सिंह भारत सरकार के पूर्व संचार मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं। ये पनियरा और कैंपियरगंज से आठवीं बार विधायक चुने गये हैं। ये उत्तर प्रदेश विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी पत्नी साधना सिंह लगातार दूसरी बार गोरखपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
Published : 17 September 2023, 1:47 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गोरखपुर गोरखपुर विश्वविद्यालय फतेह बहादुर सिंह भाजपा विधायक महराजगंज लखनऊ विधानसभा अध्यक्ष