Assembly Bypoll Results Update: छह राज्यों में सात विधानसभा उपचुनाव में INDIA को 4 सीटें, BJP ने जीती 3 सीटें, जानिये पूरा अपडेट

देश के छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया ने इस चुनाव में 4 सीटों पर जीत दर्ज की। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 September 2023, 5:34 PM IST

नई दिल्ली: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गये हैं। इस चुनाव विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि सत्ताधारी भाजपा को तीन सीटों पर विजय मिली है। 

विधानसभा सीटें और चुनाव नतीजे
1.    घोसी (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी जीती। खबर लिखे जाने के वक्त तक औपचारिक ऐलान बाकी। 
2.    बागेश्वर (उत्तराखंड): बीजेपी 2405 वोटों से विजयी। 
3.    डुमरी (झारखंड): जेएमएम 17153 वोटों से जीती।
4.    धनपुर (त्रिपुरा): बीजेपी प्रत्याशी 18871 वोटों से जीती।
5.    बॉक्सानगर (त्रिपुरा): बीजेपी 30237 वोटों से जीती।
6.    पुथुप्पल्ली (केरल): कांग्रेस 37719 वोटों से जीती।
7.     धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल): टीएमसी 4313 वोटों से जीती।

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर मिली जीत के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह और घोसी की जनता को बधाई देते हुए कहा कि “ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं।“

Published : 
  • 8 September 2023, 5:34 PM IST