हिंदी
तिनसुकियाः असम के तिनसुकिया जिले में ग्रेनेड विस्फोट में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के जागुन पुलिस थाना इलाके के हाजोंग गांव में सुजॉय हाजोंग साइकिल चला रहा था, तभी उसे सड़क पर एक ग्रेनेड पड़ा मिला। लड़के ने जैसे ही ग्रेनेड उठाया, उसमें विस्फोट हो गया, जिससे लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।’ उन्होंने बताया कि हाजोंग को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
ये घटना असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गैरकानूनी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (ULFA-I) से बातचीत के लिए आगे आने की अपील के 24 घंटे के अंदर-अंदर हुई है।
Published : 11 May 2021, 1:31 PM IST
Topics : assam blast dead Grened Tinsukhiya असम ग्रेनेड विस्फोट तिनसुकिया मौत