हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आते ही अपने पहले बयान में सिर्फ इतना कहा कि जनता न्याय करेगी। तानाशाही का अंत होगा। उन्होंने कहा कि आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि जल्दी आउंगा, मैं आपके बीच आ गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि देश को तनाशाही से बचाना है और जनता ही इसका अंत करेगी। कल सुबह 11 बजे मैं हनुमान मंदिर जाऊंगा। करोड़ों लोगों ने मुझे दुआएं दीं। कल दोपहर एक बजे में अपनी पूरी बात कहूंगा। अपने इस संक्षिप्त संबोधन के बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।
दरअसल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को एक जून के तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। अब उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने की खबर से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर पाएंगे।
Published : 10 May 2024, 7:45 PM IST