
महराजगंज: भारत-नेपाल के सोनौली बस डिपो के आस-पास से नेपाल के यात्रियों को लेकर बिना परमिट की बसें दिल्ली तक संचालित होने की सूचनाएं मिलती रहतीं थीं। इस तरह के बसों के संचालन से सरकार को भारी राजस्व की क्षति हो रही हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार खुफिया जानकारी मिलने के बाद ARTO विनय कुमार ने बीती आधी रात को सोनौली डिपो केआस–पास अचानक छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी में 03 बसों को सीज किया गया है। सीज की गई बसो में से दमन दीव की दो और यूपी के बागपत की एक बस है। सीज की हुई यह तीनों बसे लग्जरी है।
इसके अतिरिक्त कोयला लेकर नेपाल जा रहे 05 ओवरलोड ट्रको को भी सीज किया गया है।
स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों की ARM करेंगे जांच
भारत–नेपाल की यात्रियों को बरगला कर प्राइवेट वाहन सवारी ढोते है जिससे यूपी परिवहन को भारी क्षति पहुंच रही थी। जिसकी शिकायत ARM से होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी ट्रैवल एजेंसियों की जांच करेंगे।
Published : 26 April 2024, 1:37 PM IST
Topics : ARTO Maharajganj night raids छापेमारी दमन दीव बागपत भारत–नेपाल लग्जरी गाडियां सोनौली बार्डर