अरूणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, चार की मौत

सेना का एक उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर आज अरूणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 October 2022, 6:24 PM IST

नयी दिल्ली: सेना का एक उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर आज अरूणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तवांग में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत

सेना के अनुसार दुर्घटना के समय हेलिकॉप्टर अरूणाचल प्रदेश के उपरी सियांग जिले में उडान भर रहा था। दुर्घटना ऐसे स्थान पर हुई है जो सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है इसलिए तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।

यह भी पढ़ें: सेना ने जारी किया आदेश, कहा- पंजाब में अग्निवीर भर्ती रैली बंद नहीं होगी

वायु सेना और सेना की संयुक्त बचाव टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। (वार्ता)

Published :  21 October 2022, 6:24 PM IST