
नई दिल्ली: मशहूर संगीतकार एआर रहमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें रविवार सुबह चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक रहमान घर लौट आए हैं। वे पूरी तरह से ठीक हैं।
जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई यात्राओं के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन और गर्दन में दर्द की समस्या हो गई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एआर रहमान की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता थी। हालांकि, अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
रहमान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। अब उनके ठीक होने की खबर से फैंस ने राहत की सांस ली है।
रहमान के मैनेजर ने बताया कि उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके जरूरी टेस्ट हुए हैं और कुछ घंटों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। रहमान अब बिल्कुल ठीक हैं।
अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। रूटीन चेकअप के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया।
Published : 16 March 2025, 1:00 PM IST
Topics : AR Rahman AR Rahman discharged AR Rahman health update AR Rahman recovery Intertainment News Musician AR Rahman