Lucknow: लॉकडाउन के दौरान परिवहन निगम के कर्मचारियों के काम की हुई प्रशंसा, शॉर्ट फिल्म बना कर दिया सम्मान

लॉकडाउन के दौरान परिवहन निगम के कर्मचारियों ने एक बड़ा योगदान दिया था। जिसके मद्देनजर उन सभी कर्मचारियों के सम्मान में एक शॉर्ट मूवी बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 August 2020, 7:22 PM IST
google-preferred

लखनऊः कोरोना काल में जब प्रवासी मजदूर पैदल ही हजारों किलोमीटर दूर अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े थे, तब उन्हें और उनके परिवारों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए योगी सरकार ने परिवहन निगम की बसों को प्रवासियों को उनके घरों को पंहुचाने का जिम्मा सौंपा। जिसका बखूबी निर्वाह यूपी परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया।

दुनिया में हर कठिन काम के पीछे एक समर्पण कहीं न कहीं अवश्य होता है। ऐसा ही समर्पण परिवहन निगम के कर्मचारियों में भी देखने को मिला,जब आम लोग लॉकडाउन और कोरोना के ख़ौफ से अपने-अपने घरों मे रहने को मजबूर थे। उनके इस समर्पण को सभी के सामने लाने के लिए एक शॉर्ट मूवी बनाई गई है। जिसे सीएम योगी, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी देख चुके हैं।

रोवेज के ड्राइवरों, कंडक्टरो और दूसरे कर्मचारियों के समर्पण को शॉर्ट मूवी के रूप में पेश करने वाली कीर्तिका चौहान ने बताया की उन्होंने बचपन से ही रोडवेज कर्मचारियों की जनता के प्रति समर्पण को देखा है। कोरोना काल के दौरान घोषित लॉकडाउन के बीच जब यूपी-दिल्ली सीमा पर हजारों प्रवासी यूपी में अपने घरों को जाने के लिए जमा हुए तो उनकी परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम आगे आया। सम्मान कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सेन्ट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की ओर से किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

इस मौके पर कीर्तिका चौहान और उनकी टीम को परिवहन अफसरों की ओर से सम्मानित करते हुए रोडवेज कर्मचारियों के जन सेवा में उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया।