श्रीदेवी को किसने कहा.. ‘अभिनय की रानी’.. पढ़िये इस खबर में..

जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीदेवी को ‘अभिनय की रानी’ कहा है। अनुपम ने श्रीदेवी की आगामी फिल्म ‘मॉम’ के टीजर का लिंक साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “अभिनय की रानी और मेरी पसंदीदा अभिनेत्री लौट आई हैं।

Updated : 4 April 2017, 2:46 PM IST
google-preferred

मुंबई: जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीदेवी को 'अभिनय की रानी' कहा है। अनुपम ने श्रीदेवी की आगामी फिल्म 'मॉम' के टीजर का लिंक साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "अभिनय की रानी और मेरी पसंदीदा अभिनेत्री लौट आई हैं। श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का टीजर देखिये और साझा कीजिए। जय हो।"

अभिनेता अनुपम खेर और श्रीदेवी ने साथ में 'कर्मा', 'चालबाज', 'लाडला', 'लम्हे' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्मों में काम किया है।

श्रीदेवी पिछली बार 2012 में 'इंग्लिश विग्लिश' में नजर आई थीं।

उनकी आगामी फिल्म 'मॉम' का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसके निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं। यह हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 14 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली और अभिनेता अदनान सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  (आईएएनएस)

Published : 
  • 4 April 2017, 2:46 PM IST

Related News

No related posts found.