
ब्रिस्बेनः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।
गेंदबाजों की चोट से परेशान चल रही भारतीय टीम की चिंता को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की ग्रोइन चोट ने बढ़ा दिया है। सैनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चल रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को गेंदबाजी करने के दौरान ग्रोइन चोट का शिकार हो गए। वह अपना आठवां ओवर भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गए। उनका ओवर रोहित शर्मा ने पूरा किया।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल उनका उपचार कर रही है। BCCI के मुताबिक अब सैनी को स्कैन से गुजरना होगा। भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट से बाहर हो गए थे।
Published : 15 January 2021, 3:56 PM IST
Topics : Australia BCCI cricket India ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई ब्रिस्बेन भारत मेडिकल टीम