हिंदी
नई दिल्लीः दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजा आएगा। इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।
Delhi assembly elections to be held on 8 February; counting of votes on 11th February pic.twitter.com/ApYhjMjgMv
— ANI (@ANI) January 6, 2020
विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुकाबला त्रिकोणीय है, एक ओर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तो विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार चुनाव में एक करोड़ 46 लाख 136 सामान्य मतदाता वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 11 हजार 556 सैनिक मतदाता हैं। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड 47 लाख 3692 होगी। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाता 80 लाख 55 हजार 686 और महिला मतदान 66 लाख 35 हजार 635 हैं। किन्नर मतदाताओं की संख्या 815 है। नये मतदाताओं की संख्या दो लाख आठ हजार 883 है।
Published : 6 January 2020, 4:01 PM IST
Topics : Chief Election Commissioner Delhi assembly elections Sunil Arora चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव
No related posts found.