हिंदी
New Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार, 13 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की टी-पार्टी और बैठक हुई। इसके बाद विपक्षी नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, जिसमें बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
राहुल गांधी के आवास पर जुटे INDIA गठबंधन के नेता
राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आधिकारिक आवास, 5 सुनहरी बाग रोड, नई दिल्ली पर INDIA गठबंधन के सांसदों और अन्य नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था। बैठक का उद्देश्य चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की रणनीति पर चर्चा करना और कथित चुनावी अनियमितताओं के मुद्दे पर एकजुटता दिखाना था।
Location : New Delhi
Published : 13 October 2026, 6:27 PM IST
Topics : Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar India Alliance Meeting Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi