
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 39 साल पूरे कर लिये हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर चर्चाओं में हैं।अनिल कपूर ने इस फिल्म के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने 39 साल भी पूरे कर लिए हैं। अनिल कपूर ने वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म वो सात दिन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी।
From Woh 7 Din to #JugJuggJeeyo
39years today! pic.twitter.com/QnC9mA6bNx— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 23, 2022
फिल्म वो सात दिन की 39वीं वर्षगांठ मनाते हुए अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, वो 7 दिन से जुग जुग जियो तक आज 39 साल!
फिल्म वो 7 दिन की एक तस्वीर के साथ ही अनिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप भी साझा की और इसे कैप्शन दिया, वो सात दिन में प्रेम प्रताप सिंह पटियालावाले से जुग जुग जियो के भीम तक! यह इतनी शानदार यात्रा रही है! आज से 39 साल पहले मेरी जिंदगी बदल गई और पुरानी यादें असली हैं! यह वीडियो पुरानी यादों की यात्रा है। (वार्ता)
Published : 24 June 2022, 4:43 PM IST
Topics : actor Anil Kapoor bollywood Complet film industry अनिल कपूर एक्टर फिल्म जुग जुग जियो बॉलीवुड हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री