
मोकामा: पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं इस मामले पर बाढ़ कए एएसपी राकेश कुमार का बयान सामने आ गया है। राकेश कुमार ने कहा है कि पुलिस के दबाव के बाद अनंत सिंह ने सरेंडर किया है। वह बेउर जेल भेजे जाएंगे।
अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब अनंत सिंह पर भी एक्शन की तैयारी है। इस पूरे मामले में पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।
भारी संख्या में बाढ़ पहुंचे सशस्त्र बल
पटना पुलिस अब अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल बाढ़ पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह अपने गांव लदमा से निकल गए हैं।
सोनू को कर लिया गया गिरफ्तार
वहीं मंगलवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बता दें कि बिहार के मोकामा में 22 जनवरी को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे। फायरिंग के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गेली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुल तान FIR दर्ज की थी।
Published : 24 January 2025, 2:49 PM IST
Topics : Beur jail Big breaking bihar Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Mokama Sonu Monu Gang terror क्राइम