अमित शाह ने शुरू किया ‘भारत के मन की बात’ कैंपेन, लोगों से लेंगे सुझाव

आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के मन की बात कैंपेन की शुरुआत की। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 February 2019, 1:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के मन की बात कैंपेन की शुरुआत की। इस कैंपेन में बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए देश भर के 10 करोड़ से अधिक लोगों से सुझाव मांगने के लिए एक महीने तक के अभियान की शुरुआत की गई है। 

यह भी पढ़ें: लेह पहुंचे पीएम मोदी, लद्दाख यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला
 

बीजेपी इस कैंपेन के जरिए लोगों की राय लेकर अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। यहां अमित शाह ने बताया कि 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी और 2014 के बाद क्या स्थिति है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश के अंदर लोकतंत्र क बहुत बड़े हिस्से की आस्था डिगाने वाली थी।

अमित शाह ने कहा कि 2014 से पहले देश की समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ गरीबों के जीवन के लिए टुकड़ों में बजट लाया गया। सिर्फ चुनाव जीतने के वादे किए गए जिसके वजह से देश का अर्थतंत्र कमजोर हुआ।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु और केरल दौरे पर पीएम मोदी रखेंगे AIIMS की आधारशिला

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ 5 साल के लिए नहीं होती है यह चलती रहती है। 5 साल की सरकारें ने देश को पीछे धकेल दिया। 2014 में जनता ने बड़ा फैसला लिया। 30 साल बाद किसी पार्टी को बहुमत मिला। आज़ादी के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेसी सरकार को बहुमत मिला। पीएम मोदी की सोच ने देश के हालातों को बदला है। भारत को दुनिया में अब सम्मान से देखा जा सकता है।
 

No related posts found.