Cyclone Amphan Update: अम्फान तूफ़ान का डर, ओडिशा में लाखों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाकों में रह रहे करीब डेढ़ लाख लोगों को चक्रवाती अम्फान तूफ़ान के खतरे के कारण सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश के चलते कईं पेड़ उखड़ गए है तथा कच्चे मकानों को भी नुकसान पंहुचा है।

Updated : 20 May 2020, 5:00 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: ओडिशा के उत्तरी तटीय इलाकों में रह रहे करीब डेढ़ लाख लोगों को चक्रवाती अम्फान तूफ़ान के खतरे के कारण सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भारी बारिश के चलते कईं पेड़ उखड़ गए है तथा कच्चे मकानों को भी नुकसान पंहुचा है।

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार अम्फान तूफ़ान फिलहाल ओडिशा के पारादीप से पश्चिम दक्षिण-पश्चिमी दिशा में 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित है तथा पश्चिम बंगाल के दीघा से 200 किलोमीटर दूर और बांग्लादेश के खेपुपारा से दक्षिण-पूर्व की दिशा में 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। (वार्ता)

Published : 
  • 20 May 2020, 5:00 PM IST

Advertisement
Advertisement