Amethi: न्यायालयों में हो रही हड़ताल पर हड़ताल से लोग परेशान

अमेठी जिले की चारों तहसीलों के न्यायालयों में महीने भर से हड़ताल चल रही है। कलेक्ट्रेट भी इससे अछूता नहीं है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 24 February 2020, 4:32 PM IST

अमेठीः  जिले की चारों तहसीलों के न्यायालयों में महीने भर से हड़ताल चल रही है। न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचे लोगों के हाथ केवल निराशा ही लग रही है।

यह भी पढ़ें: Amethi: जिला मुख्यालय पर वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, जमकर काटा हंगामा 

वादकारी जब अपने काम के लिए वहां जाते हैं तो, बिना उनकी सुनवाई ही उन्हें हड़ताल की बात बताकर वापस कर दिया जाता है। हड़ताल के पीछे हर तहसील और न्यायालय में अलग-अलग वजह हैं पर नुकसान वादकारियों का ही हो रहा है। जो मामले एक-दो सुनवाई में निपट सकते हैं अब उसमें यहां ना जाने कितना समय लग रहा है।

दीवानी न्यायालय संचालन हर बात सबसे पहले कलेक्ट्रेट की ही करते हैं। यहां 29 जनवरी से अधिवक्ता दीवानी न्यायालय के गौरीगंज में संचालन की मांग को लेकर हड़ताल में हैं। बात दिल्ली तक पहुंची, जिसके बाद मामले को संभालने की कोशिश शुरू हुई पर शनिवार प्रशासन और अधिवक्ता डीएम के कोर्ट में बैठने के बाद फिर आमने-सामने आ गए हैं। नारेबाजी हुई तो कलेक्ट्रेट देखते ही देखते छावनी में बदल गई तारीख से पहले फैसला, बना विरोध की वजह मुसाफिरखाना में बीते नौ दिसंबर से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें: अमेठी: एसडीएम ने कहा जंग का अखाड़ा बनी तहसील में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वकीलों का कहना है कि यहां तारीख के पहले ही गुपचुप तरीके से फैसला हो जाता है। तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार चरम पर है। वकीलों के मुताबिक यहां सबकुछ अविधिक तरीके से हो रहा है। 

तिलोई तहसील में वैसे तो हड़ताल किसी न किसी बात पर पिछले पांच माह से चल रही है। नए साल में जनवरी में 14 दिन काम हुआ है।

Published : 
  • 24 February 2020, 4:32 PM IST