COVID-19 News: कोरोना से लड़ने के लिए अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, मेडिकल सप्लाई की पहली खेप पहुंची भारत

कोरोना के खिलाफ भारत की इस जंग में दुनिया में कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अमेरिका ने ऑक्सीजन सिलेंडर सहिता दवाओं और जरूरी सामानों की खेप भारत पहुंचाई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 April 2021, 10:29 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कोरोना के बढ़ते कहर से लड़ रहे भारत की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और कुछ इस्लामिक देशों ने भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर सहित जरूरी दवाओं की खेप पहुंचाई है।

शुक्रवार को अमेरिका से ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रटेर, पीपीई, रैपिड टेस्टिंग किट समेत अन्य मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार द्वारा ऐसी और फ्लाइट अगले सप्ताह में भेजे जाने की उम्मीद है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संकट के इस समय भारत के साथ खड़ा है। क्योंकि हम एकसाथ महामारी से लड़ रहे हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से आए बयान के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना के विमान सी -17 ग्लोबमास्टर III दूसरा अमेरिकी वायु सेना वाहक कोरोना राहत आपूर्ति से भरा हुए सामान लेकर भारत पहुंच गया है। जापान आयरलैंड सहित कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा कमी ऑक्सीजन की है और इसको लाने ले जाने के लिए विशेष सिलेंडर की सबसे ज्यादा जरूरत है।

अमेरिका के अलावा कई देश भारत की मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं। रोमानिया की तरफ से भी 80 ऑक्सीजन कंसेनटेटर्स और 75 ऑक्सजीन सिलेंडर भारत भेजे गए हैं। जापान ने भी इस संकट में भारत की मदद करने के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। आयरलैंड भी संकट की इस घड़ी में भारत का साथ निभा रहा है। आयरलैंड से भारत को 700 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और 365 वेंटिलेटर आज सुबह भारत पहुंचा गया। 

Published : 
  • 30 April 2021, 10:29 AM IST

Advertisement
Advertisement