हिंदी
अंबेडकरनगर: जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का असलहा, एक जिन्दा और एक खोखा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
आरोपी युवक के पैर में गोली लगी। पुलिस नेआरोपी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 4 अप्रैल की रात को एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। मामले में पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दुष्कर्म का आरोपी सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर कालेपुर चकमार्ग कटारिया याकूबपुर बाईपास से जा रहा है। सूचना पर जब पुलिस ने पीछा किया तो एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम सादाब पुत्र इसरार निवासी ग्राम अमरौला थाना अकबरपुर बताया है।
Published : 5 April 2024, 7:04 PM IST
Topics : AmbedkarNagar arrested Police Encounter rape accused अकबरपुर अंबेडकरनगर आरोपी गिरफ्तार दुष्कर्म पुलिस मुठभेड़