हिंदी
अम्बेडकर नगर: जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में होली पर एक बड़ा हादसा हो गया। घाघरा नदी में नहाते वक्त तीनों दोस्त अचानक डूब गये। स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई और तीसरा अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में संविदा पर कार्यरत तीन दोस्त पुष्पेंद्र, देवेंद्र, हिमांशु सोमवार को होली का आनंद लेते हुए कम्हरिया घाट घाघरा नदी पर पहुंचे। जहां पर तीनों दोस्तों ने होली खेलने के उपरांत घाघरा नदी में नहाने लगे।
नदी में नहाते वक्त तीनों दोस्त पुष्पेंद्र, देवेंद्र, हिमांशु अचानक डूबने लगे। तीनों दोस्तों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया। लेकिन पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक देवेंद्र को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। तीसरा युवक हिमांशु का पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही आलापुर उपजिलाधिकारी व स्थानीय पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंच गई और गोताखोरो की मदद से गायब युवक की तालाश की जा रही है।
उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज ने बताया कि पुष्पेंद्र राजस्थान व देवेंद्र मैनपुरी एवं हिमांशु मथुरा का निवासी है। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबने से देवेंद्र को बचा लिया गया और पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौत हो गई एवं हिमांशु का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है।
Published : 26 March 2024, 11:44 AM IST
Topics : ambedkar nagar drowned Holi river Three Youth अम्बेडकर नगर डूबे तीन युवक नदी होली
No related posts found.