महराजगंज सिविल बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में सभी प्रक्रिया पूरी, 20 पदो के लिए तीन दर्जन प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, जानिए किसके–किसके बीच रहेगा जबरदस्त मुकाबला

सिविल बार एसोसिएशन में वार्षिक चुनाव की लगभग सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 20 पदो पर लगभग तीन दर्जन प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 December 2023, 4:14 PM IST

 महराजगंज: जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आगामी 20 दिसंबर को होना सुनिश्चित हुआ है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी के सदस्य प्यारे लाल यादव, हरि गोपाल पांडेय, राम जी सिंह, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं विशिष्ट सदस्य मूर्ति नारायण त्रिपाठी एवं मोहम्मद इकबाल खान के देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। 
इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु इंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, वाहिद अली एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव कि बीच मुकाबला है। साथ ही साथ महामंत्री पद हेतु दिनेश प्रसाद मिश्रा, द्विजेंद्र दुबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं  रामराज चौधरी आमने–सामने हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अकबर अली अंसारी, अरविंद प्रताप एवं ध्रुव नारायण पांडेय मौजूद है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु अरुण कुमार एवं कत्यायन मणि त्रिपाठी के मध्य मुकाबला है। सयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद हेतु आफताब आलम अंसारी, गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया एवं नवनीत कुमार चतुर्वेदी है।

संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद हेतु परशुराम गौड़ एवं सत्य प्रकाश तिवारी सामने–सामने हैं। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद हेतु अमित कुमार गौरव एवं उमेश चंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार सिंह एवं ब्रजभूषण त्रिपाठी के मध्य सीधा मुकाबला है।

वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पद हेतु अंबरीश कुमार, उपेंद्र कुमार द्विवेदी, दयाराम चौधरी, रामाश्रय भारती, विनय कुमार पांडेय, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, सुवनेस कुमार पटेल एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पद हेतु अकबर अली, अब्दुल करीम, आशुतोष पांडे (प्रिंस) अविनाश कुमार पांडेय, मंजेश पटेल , शशांक कुमार प्रियदर्शी एवं त्रिभुवन शर्मा अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चुनाव में कुल 20  पद हेतु 36 प्रत्याशी अपना– अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान की तिथि 20 दिसंबर को कुल 667 मतदाता अपने-अपने  मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Published : 
  • 14 December 2023, 4:14 PM IST

No related posts found.