हिंदी
मुंबई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति में हुए उलटफेर और गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। मुंबई दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने राजनीतिक दलों के गठबंधन केकी अपेक्ष जनता को ज्यादा शक्तिशाली बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर कई हमले बोले।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसा जरूरी नहीं होता कि गठबंधन होने से किसी दल की ताकत बढ़ जाए। कभी-कभी इसके विपरीत भी होता है और गठबंधन से ताकत कम भी होती है। जनता की ताकत लोकतंत्र में सबसे ज्यादा और शक्तिशाली होती है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव ने की सत्ताधारी भाजपा की रणनीति कभी-कभी किसी को समझ में नहीं आती। भाजपा हमेशा समाज को बांटने और तोड़ने के काम करती है। लोगों का हिस्सा छीनती है। वह ऐसे ही चलती रहती है। भाजपा से लोगों का विश्वास उठ चुका है।
Published : 10 July 2023, 6:50 PM IST
No related posts found.