Site icon Hindi Dynamite News

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- 4 जून के बाद भाजपा नेता खोलेंगे झूठ के विश्वविद्यालय

समाजवादी पाटी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी शिकस्त होने जा रही है और हार चुके भाजपा के नेता झूठ के स्कूल कालेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- 4 जून के बाद भाजपा नेता खोलेंगे झूठ के विश्वविद्यालय

लखनऊ: समाजवादी पाटी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी शिकस्त होने जा रही है। भाजपा अब तक के चरण में चुनाव हार चुकी है। चुनाव नतीजों यानी 4 जून के बाद भाजपा के नेता झूठ के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होंगे। देश की 140 करोड़ की जनसंख्या भाजपा को 140 सीट का आंकड़ा भी छूने नहीं देगी।

उन्होने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने का चुनाव है। भाजपा सत्ता में आती है तो संविधान बदल देगी मगर देश की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है और इसलिये मोदी सरकार की विदाई तय है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भाजपा के रिटायर नेता झूठ बाेलने के स्कूल कालेज और विश्वविद्यालय खोलेंगे क्योंकि वे झूठ बोलने में माहिर है मगर इस बार उनका झूठ काम नहीं आयेगा।

Exit mobile version