अखिलेश यादव राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की ‘क्लास’ लेंगे, जानिये ये अपडेट

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को बुलाई गई बैठक बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 July 2022, 12:00 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायकों की तलाश पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुरू कर दी है। इसके लिए अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा विधायकों की एक बैठक बुलाई है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी की इस बैठक में अखिलेश यादव क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों की पहचान करेंगे उन्हें सख्त हिदायत देंगे।

मंगलवार को बुलाई गई बैठक बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है। इस बैठक में सपा के सभी विधायकों के साथ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में अखिलेश यादव ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया था। इसके बाद भी सपा के सिर्फ 111 विधायकों ने ही यशवंत सिन्हा को समर्थन दिया। अब अखिलेश उन 5 विधायकों की खोज कर रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दे दिया।

इस बैठक में पार्टी के उन पांच विधायकों पर एक्शन लेने पर विचार विमर्श किया जाएगा।  जिन्होंने पार्टी के खिलाफ जाकर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया। 

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मरीजों की संख्या को देखते हुए योगी सरकार पर करारा तंज कसा है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि कैंसर की बीमारी प्रदेश में बढ़ती जा रही है। इसके लिए भाजपा सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। सरकार जनता के हित में नहीं, बल्कि अपने हित के लिए काम कर रही है। 

इससे पहले सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज के अन्नपूर्णा नगर निवासी सपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने कैंसर से हुई पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे आशीष कनौजिया की मौत पर शोक जताया।