अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार से हर कोई दुखी

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में अन्याय, अत्याचार चरम पर है और समाज का हर वर्ग दुखी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2024, 7:47 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में अन्याय, अत्याचार चरम पर है और समाज का हर वर्ग दुखी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष पदों पर बैठे लोग जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते है वह न तो संवैधानिक है और न लोकतांत्रिक। दूसरों पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं को खुद देखना चाहिए कि वे कैसे है। भाजपा ब्रह्माण्ड की सबसे झूठी और भ्रष्ट पार्टी है।

इनका अस्तित्व ही झूठ पर टिका हुआ है। भ्रष्टाचार के मामले में तो भाजपा सरकार ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार खुद करते हैं। भ्रष्टाचारियों को खुद पालते-पोसते हैं। आरोप विपक्षी दलों पर लगाते है।

Published :