हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित डा. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्पाजंलि अर्पित की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम डा. मनमोहन सिंह के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका भी ढ़ांढ़स बंधाया।
इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी फैसले लिए।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके फैसलों की वजह से ही हम वैश्विक स्तर पर मजबूती से खड़े हैं।
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज हम समझ सकते हैं कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने उस समय कितनी गंभीरता से बड़े फैसले लिए। उनके निधन पर आज पूरा देश दुखी है।

सपा प्रमुख ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देश के महान नेता के रूप में याद किया जाएगा।
उन्होंंने कहा कि मनमोहन सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति है।
Published : 27 December 2024, 12:37 PM IST
Topics : AkhileshYadav akhileshyadavtribute DynamiteNews manmohansingh manmohansinghdeath manmohansinghnews मनमोहन सिंह