चीन से भारतीयों को निकालने के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान

चीन के वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान शुक्रवार सुबह मुंबई से रवाना हुई।

Updated : 31 January 2020, 12:39 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: चीन के वुहान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान शुक्रवार सुबह मुंबई से रवाना हुई। बोइंग 747 विमान रास्ते में दिल्ली से मेडिकल किट लेकर चीन जाएगा। विमान में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जायेगा जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इस विशेष उड़ान में 325 यात्रियों को स्वदेश लाने की योजना है। उड़ान में चालक दल के साथ डॉक्टर भी जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के प्रकोप पर, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में पाया गया था जिसके बाद ये 18 देशों में फैल गया। चीन में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 171 हो गयी है जबकि 8000 से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित पाये गये हैं। फ्रांस के अलावा कोरोना वायरस के मामले दो अन्य यूरोपीय देश जर्मनी और फिनलैंड में भी सामने आये हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 31 January 2020, 12:39 PM IST

Advertisement
Advertisement