अन्नाद्रमुक के महासचिव पलानीस्वामी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, पढ़िये ये अपडेट

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Updated : 27 April 2023, 7:58 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली/चेन्नई: अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

मार्च में अन्नाद्रमुक के महासचिव के रूप में पदोन्नत होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा में ईपीएस ने शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

ईपीएस की पदोन्नति को हाल ही में निर्वाचन आयोग की भी मंजूरी मिल गयी है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों नेताओं के बीच किन विषयों को लेकर बातचीत हुई।

अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का तमिलनाडु में चुनावी गठबंधन है और ईपीएस-शाह की यह मुलाकात दक्षिणी राज्य में दोनों दलों के नेतृत्व के बीच कथित मतभेदों की पृष्ठभूमि में हुई है।

Published :  27 April 2023, 7:58 AM IST

Related News

Advertisement