अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने किसानों को धोखा दिया

आगरा में आयोजित होने वाले सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Updated : 4 October 2017, 6:46 PM IST
google-preferred

आगरा: सपा के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन की पूर्व संध्या पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने किसानों को अब तक का सबसे बड़ा धोखा दिया है।

यह भी पढ़ें: ताजनगरी में सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

केंद्र बताये, किसानों को कितनी राहत मिली

उन्होंने केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा  जा रहा है। भाजपा ने चुनावों के दौरान कहा था कि 2022 तक वह किसानों की आय दोगुनी कर देगी। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि तीन साल में किसानों के लिए तैयार किये गये रोडमेप की जानकारी केंद्र सरकार जनता को उपल्ब्ध कराये और बताये कि भाजपा ने इस मामले मे किसानों को कितनी राहत पहुंचाई है? उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर राज्य के किसानों के साथ भाजपा ने कहीं न कहीं धोखा किया है।

भाजपा कभी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरती है। कहती कुछ है और करती कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की बात की थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। समाजवादी पार्टी जानती है कि किसानों की समस्या सबसे बड़ी है। हम आलू किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें: आगरा में सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन की जोरदार तैयारियां

नोटबंदी पर तंज, कहा- शायद नये नोट भ्रष्टाचार की श्रेणी में नहीं

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर एक बार पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई भी नोट काला-सफेद नहीं होता, केवल लेन-देन ही काला-सफेद होता है। नोटबंदी के कारण देश के व्यापारियों का बड़ा नुकसाम उठाना पड़ा, कई के रोजगार छीने गये। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद अब 500 और 2000 के नये नोट भ्रष्टाचार की श्रेणी और कालेधन की श्रेणी नहीं आते होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे मुद्दों को सामने लाती है, जिन पर केवल बहस हो।

डिंपल यादव भी पहुंची आगरा  
इससे पूर्व अखिलेश यादव ने आगरा में कल होने वाले सपा के 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में कहा कि देश में जो मौजूदा हालात हैं, पार्टी के वरिष्ठ नेता उन पर विचार करेंगे और एक राजनीतिक प्रस्ताव बनाया जायेगा। सपा इन प्रस्तावों पर काम करेगी। जनता के हित में जो भी सबसे उचित होगा, उस पर काम किया जायेगा। सपा राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिये डिंपल यादव भी आगरा पहुंची है। 

 

 

Published : 
  • 4 October 2017, 6:46 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement