इरफान खान के निधन के बाद बॉलीवुड सहित नेताओं ने जताया शोक, लिखा- अभी तो time आया था भाई..

बुधवार को भारतीय सिनेमा ने एक और नायाब एक्टर खोया है। लंबी बिमारी से जूझ रहे एक्टर इरफान खान ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली है। इरफान खान के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर बॉलिवुड सितारे से लेकर देश के नेताओं तक ने दुख जताया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 April 2020, 3:11 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन पर हर कोई अपना-अपना दुख सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर से लेकर देश के नेताओं तक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: अपनी आंखों से ही पूरा अभिनय कर देते थें इरफान खान, कम समय में दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा है-  इरफान खान के निधन की खबर मिली है, ये काफी दुखी खबर है। एक शानदार टैलेंट, शानदार सहकर्मी जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में काफी योगदान दिया। वो आज हमें काफी जल्दी छोड़कर चले गए हैं और एक खालीपन छोड़ गए हैं। वहीं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा है- अभी तो time आया था तेरा मेरे भाई। अभी तो कितना काम करता तू जो इतिहास में लिखा जाता। क्या यार? थोड़ी ताक़त और लगाता भाई। पर लगाई तो होगी ही तूने सारी। ठीक है, जा। आराम कर। दो साल बहुत लड़ा तू। थक भी गया होगा। एक बार बैठना चाहिए था हम सारों को, दारू पीते। पर बैठते नहीं हम।

यह भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन  

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि देश के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन की खबर दुख देने वाली है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाॅलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अभिनय सदैव जीवंत रहेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर सुन काफी दुख हुआ। वह एक शानदार अभिनेता थे, जो वैश्विक स्तर पर भारत के ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।