हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के युवा और प्रतिभाशाली एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने पूरे बॉलीवुड समेत उनके चहेतों को झकझोर कर रख दिया है। इस असामियक मौत से उनका परिवार भी पूरी टूट सा चुका है। सुशांत सिंह के हमेशा दुनिया से चले जाने के सदमे ने उनके एक करीबी रिश्तेदार की भी जान ले ली है।
जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह की खुदकुशी का सदमे के बाद उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी भी गहरे डिप्रेशन में चलीं गयी थी। सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण सोमवार को सुधा देवी की भी मौत हो गई।
सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पुर्णिया जिले में स्थित मलडीहा गांव के रहने वाले थे। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को गहरा झटका लगा और वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया।
बताया जाता है कि सोमवार शाम जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय सुधा देवी के निधन की खबर सामने आयी। वह सुशांत की मौत का सदमा नहीं झेल पायी।
Published : 16 June 2020, 1:04 PM IST
No related posts found.
No related posts found.