आखिर क्यों सहयोगियों के साथ सड़क पर बैठे केंद्रीय मंत्री, जानें पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और उनकी पार्टी के कई अन्य नेता पुलिस द्वारा राज्य सरकार की आवासीय परियोजना की ओर जाने से रोके जाने के बाद बृहस्पतिवार को यहां सड़क पर बैठ गए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 20 July 2023, 5:17 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और उनकी पार्टी के कई अन्य नेता पुलिस द्वारा राज्य सरकार की आवासीय परियोजना की ओर जाने से रोके जाने के बाद बृहस्पतिवार को यहां सड़क पर बैठ गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, परियोजना स्थल जाने से रोके जाने से नाराज किशन रेड्डी आउटर रिंग रोड में सड़क पर बैठ गए।

रचाकोंडा पुलिस आयुक्त डी एस चौहान ने रेड्डी और अन्य नेताओं को सड़क खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की। रेड्डी ने चौहान से कहा, ‘‘क्या मैं अपराधी हूं? क्या मैं आतंकवादी हूं? मुझे भारत में कहीं भी जाने का अधिकार है।’’

इसके बाद पुलिस ने किशन रेड्डी को उठाकर एक वाहन में बैठा दिया।

उन्होंने यहां बाटासिंगाराम में राज्य सरकार की दो शयनकक्ष वाली आवासीय परियोजना के स्थल का दौरा करने की योजना की घोषणा की थी।

किशन रेड्डी ने पहले इस परियोजना स्थल पर जाने की योजना के मद्देनजर पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं को ‘‘नजरबंद’’ किए जाने की निंदा की थी।

Published : 
  • 20 July 2023, 5:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement