आखिर भाजपा ने मानी हार, केजरीवाल को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 February 2020, 5:20 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ेंः Delhi Election Results- बीजेपी को पीछे छोड़, दिल्ली में एक बार फिर से AAP की सरकार

भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और वे दिन रात चुनाव में लगे रहे। इन सभी कार्यकर्ताओं का वह हृदय से अभिनंदन करते हैं और साधुवाद देते हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 11 February 2020, 5:20 PM IST