हिंदी
धानी बाजार (महराजगंज): मई माह में ही गर्मी का पारा 42 से 44 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।
हल्की बारिश होने के कारण बुधवार को अधिकतम 37 डिग्री पारा दर्ज किया गया।
स्थिति यह है कि नदियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। नदियों में पानी की मात्रा कम और रेत की मात्रा अधिक दिखाई पड़ रही है।
यही नहीं गर्मी का असर भू-जलस्तर पर भी पड़ा है। बोरिंग के पानी की भी मात्रा धीरे-धीरे कम होती चली जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगे अधिकतर इंडिया मार्का हैंडपंप अब दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
रिबोर कराने की दिशा में भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
बहरहाल जो भी गर्मी का असर आमजनमानस से लेकर नदियों, जल संसाधनों पर साफ दिखाई दे रहा है।
Published : 22 May 2024, 7:09 PM IST
No related posts found.