Accident in Maharashtra: पुणे में बंद धातु इकाई परिसर में बड़ा हादसा, दो लोगों को गई जान

पुणे जिले के एक गांव के पास बृहस्पतिवार को बंद धातु इकाई के परिसर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 February 2024, 12:41 PM IST
google-preferred

पुणे: पुणे जिले के एक गांव के पास बृहस्पतिवार को बंद धातु इकाई के परिसर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में पटाखा बनाने की फैक्टरी में विस्फोट, एक श्रमिक की मौत 

इससे पहले, पिंपरी-चिंचवड़ के एक पुलिस अधिकारी ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया था कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) का बिजली ट्रांसफार्मर सोलू गांव के पास फट गया, लेकिन पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शिवाजी पवार और एमएसईडीसीएल ने स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मर में कोई विस्फोट नहीं हुआ था।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने हमें सूचित किया था कि ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ था जिससे लगी आग आसपास के इलाकों में फैल गई। लेकिन अब पता चला है कि विस्फोट एक बंद धातु इकाई के परिसर में हुआ, जिससे आग ट्रांसफार्मर सहित अन्य स्थानों तक फैल गई।

इस हादसे में आठ लोग झुलस गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।

पवार ने कहा कि घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए पुणे शहर के एक अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: उल्फा(आई) ने असम के जोरहाट में सैन्य स्टेशन के निकट हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली 

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ, लेकिन एक बात स्पष्ट है ट्रांसफार्मर में कोई विस्फोट नहीं हुआ था।

एमएसईडीसीएल ने भी एक बयान में स्पष्ट किया कि ट्रांसफार्मर में कोई विस्फोट नहीं हुआ था।

Published : 
  • 9 February 2024, 12:41 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement