पीएम मोदी के हमशक्ल ने लगाई प्रियंका गांधी से मिलने की गुहार, बैठा धरने पर…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद उनसे मिलने के लिए लोगों का तांता लग गया और इसी बीच पीएम मोदी का एक हमशक्ल भी प्रियंका गांधी से मिलने के लिए पहुंचा, लेकिन इस वजह से उसे मिलने नहीं दिया गया

Updated : 13 February 2019, 4:12 PM IST
google-preferred

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब से कांग्रेस मुख्यालय पहुंची है, कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों का प्रियंका गांधी से मिलने का जमावड़ा लगा हुआ है और सभी लोग प्रियंका गांधी के जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। मगर इस बीच एक ऐसा शख्स प्रियंका गांधी से मिलने की मांग कर रहा है, जो कि हूबहू पीएम मोदी की तरह दिख रहा है।दरअसल कांग्रेस मुख्यालय के बाहर अभिनंदन पाठक नाम के एक शख्स हैं जो कि मोदी की हमशक्ल लगते हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को रोके जाने पर सपा- बसपा नेताओं के डेलीगशन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की उठाई मांग

जानें कौन है पीएम मोदी का हमशक्ल

मिली जानकारी के अनुसार अभिनंदन पाठक पहले भाजपा में थे और अब भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रियंका गांधी से मिलने नहीं दिए जाने से नाराज अभिनंदन पाठक राजीव चौक पर धरने पर बैठ गए हैं, जो कि कांग्रेस दफ्तर के सामने है और उन्होंने कहा कि वो तब तक यहां नहीं जाएंगे जब तक कि उन्हें प्रियंका गांधी से नहीं मिलने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी की सबसे बड़ी खबर.. मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

पाठक ने कहा कि उन्होंने कई सारे पत्र लिखे लेकिन सिस्टम की गड़बड़ी के कारण उनका पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास नहीं पहुंच सका है, जिसकी जांच राहुल गांधी को करवानी चाहिए, जिसकी वजह से सिस्टम में गड़बड़ी हो रही है। 

Published : 
  • 13 February 2019, 4:12 PM IST

Related News

No related posts found.