
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विधायक अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होने की इजाजत दे दी है। मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा 10 जून को गाजीपुर में उसके घर पर होनी है।
जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन ने अब्बास अंसारी को अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी दो दिन का समय दिया है। अब्बास अंसारी 11 और 12 जून को पुलिस कस्टडी में अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। कोर्ट ने पुलिस को इसके लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शीर्ष अदालत ने आदेश दिया कि अब्बास अंसारी को 9 जून से पहले गाजीपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए और उसे बिना किसी बाधा के प्रार्थना सभा में भाग लेने की अनुमति दी जाए। बेंच ने कहा, "याचिकाकर्ता को 10 जून को शाम 6 बजे गाजीपुर वापस लाया जाएगा और उसे 11 जून और 12 जून को सुबह 9 बजे फिर से उसके घर ले जाया जाएगा और दोनों तारीखों पर परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ समय बिताने की अनुमति दी जाएगी।"
Published : 15 May 2024, 2:20 PM IST
Topics : Abbas Ansari Mukhtar Ansari Prayer Meeting Supreme Court अब्बास अंसारी गाजीपुर प्रार्थना सभा मुख्तार अंसारी सुप्रीम कोर्ट