
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का आकाश आनंद के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
आकाश आनंद को रविवार को बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर समेत सभी पदों से हटाये जाने के अगले दिन मायावती ने एक और बड़ा एक्शन लिया। मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, नेशनल कोआर्डिनेटर समेत सभी पदों से हटाये जाने के बाद आकाश आनंद ने एक लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी थी और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। यही प्रतिक्रिया मायावती तो ठीक नहीं लगी।
मायावती ने कहा कि आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ।
मायावती ने यह भी कहा कि बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।
लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ।
Published : 3 March 2025, 5:13 PM IST
Topics : Aakash Anand Bahujan Samaj Party BSP bsp news Dynamite News Mayawati Mayawati expelled Akash Anand Succession struggle in BSP Uttar Pradesh politics