
धानी बाजार (महराजगंज): जनपद के धानी ब्लाक अंतर्गत राप्ती नदी में एक युवक के कूदने का मामला प्रकाश में आया है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर गौतम (19 वर्ष) पुत्र रामविलास ने मंगलवार की देर शाम राप्ती नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब युवक को नदी में गिरते देखा तो हो हल्ला कर बचाने में जुट गए।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी का बहाव काफी तेज था इस कारण युवक बहकर कहीं चला गया होगा।
Published : 6 August 2024, 9:01 PM IST
Topics : Dhani Bazaar Maharajganj youth धानी ब्लाक महराजगंज युवक राप्ती नदी