झारखंड विधानसभा के निकट पहुंचा जंगली हाथी, पूरी रात परेशान रही रांची पुलिस

डीएन ब्यूरो

रांची में एक जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़कर झारखंड विधानसभा के निकट पहुंच गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

झारखंड विधानसभा पहुंचा हाथी
झारखंड विधानसभा पहुंचा हाथी


रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले क्षेत्र में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह से पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30बजे सूचा मिली की कि विधानसभा के निकट खेत में एक जंगली हाथी आ पहुंचा है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। 

सूचना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग के अनुसार नगड़ी के पास जंगल में हाथियों का झुंड घूम रहा है। उस झुंड में से एक हाथी भटक कर विधानसभा के पास पहुंच गया था।

हालांकि देर रात होने के कारण सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी धैर्य के साथ हाथी को भागने में सहयोग किया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वन विभाग के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयास से सुबह होने के पहले हाथी को जंगल में खदेड़ने में सफलता हासिल कर ली गई। जिसके बाद राहत की सांस ली।










संबंधित समाचार