
नयी दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के कर्ता परवान गुरुद्वारे में हुए आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद गुरुवार को 11 अफगानी सिखों का एक दल भारत पहुंच रहा है।
इस हमले में एक अफगानी सिख और एक अफगानी सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई थी।ये लोग अपने साथ 18 जून को गुरुद्वारा हमले में मारे गए अफगान सिख स्विंदर सिंह की अस्थियां लायेंगे। हमले में घायल लोगों में से एक रकबीर सिंह भी इस दल में शामिल हैं। (वार्ता)
Published : 30 June 2022, 5:36 PM IST