
नई दिल्लीः आज दिल्ली के रामलीला मैदान भारत बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की तैयारी जोरों-शोरों से की गई है। इस दौरान रैली के कई अलग-अलग रंग दिखाई दिए हैं। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः नागरिकता संशोधन बिल पर दिल्ली से असम तक बवाल, कांग्रेस ने देशभर में किया प्रदर्शन
ये रैली आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही है। इस रैली में देश के कोने-कोने से कई लोग मौजूद होंगे। रैली की तैयारी की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी।
रैली से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनसभा को संबोधित करूंगा।
Published : 14 December 2019, 11:27 AM IST
Topics : Bharat Bachao railly bjp Congress Ramleela Maidan कांग्रेस भाजपा भारत बचाओ रैली रामलीला मैदान राहुल गांधी